बड़ी खबर

भारत में कोरोना संक्रमण 30.38 लाख के पार पहुंचा

नई दिल्ली । भारत में कोरोना (काविड-19) वायरस का संक्रमण करीब 30 लाख लोगों तक पहुंच चुका है । इसी के साथ बताना होगा कि दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जिसने 30 लाख का आंकड़ा पार किया है। भारत से ज्यादा अमेरिका और ब्राजील ही हैं। इनके अलावा कोई भी ऐसा देश नहीं है, जिसने 10 लाख का आंकड़ा भी छुआ हो। वैश्विक स्तर पर रोजाना तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दुनिया में अब तककोरोना वायरस से सवा दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं ।

रविवार सुबह तक संक्रमण के 65 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30.38 लाख के पार हो गया तथा 881 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 57 हजार के निकट जा पहुंची। वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और आज यह 75 फीसदी के करीब पहुंच गयी।

महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तक 65,212 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 30,38,581 तथा मृतकों की संख्या 56,809 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की अपेक्षा नये मामलों में निरंतर वृद्धि के कारण सक्रिय मामलों भी बढ़ते जा रहे हैं। आज 9,545 और मरीज बढ़ जाने से कुल सक्रिय मामले 7,06,875 हो गये।

इस दौरान 53,546 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 22,74,345 पर पहुंच गया जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 74.64 प्रतिशत से आज सुधरकर 74.84 फीसदी पर पहुंच पहुंच गयी। मृत्यु दर भी घटकर 1.88 फीसदी रह जाने से राहत मिली है। राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,492 मामले सामने आये। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10276, कर्नाटक में 7330, तमिलनाडु में 5980, उत्तर प्रदेश में 5217, पश्चिम बंगाल में 3232, ओडिशा में 2819, बिहार में 2238, केरल में 2172, दिल्ली में 1412, पंजाब में 1316, मध्य प्रदेश में 1226 और हरियाणा में 1161 नये मामले दर्ज किये गये।

कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 14,492 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या आज रात तक बढ़कर 6,61,942 हो गयी। चिंता की असली वजह यह है कि राज्य में आज सक्रिय मामलों में 4,954 की वृद्धि दर्ज की गयी जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,69,516 हो गयी।

राज्य में इस दौरान 9,241 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 4,80,114 पहुंच गयी है। इस दौरान 297 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,995 हो गयी है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,80,114 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ 72.53 फीसदी पहुंच गयी जो शुक्रवार को 71.62 प्रतिशत थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर आंशिक गिरावट के साथ 3.32 प्रतिशत पर आ गई।

भारत में आ रहे इससे जुड़े आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 16 दिन में 10 लाख संक्रमित: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले पिछले करीब दो सप्ताह में बहुत ही तेजी से बढ़े हैं। यहां तक की कोरोना के मामलों में महज 16 दिनों में 10 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह कोरोना के सर्वाधिक मामलों वाले तीन देशों में सबसे ज्यादा है। हालांकि अमेरिका और ब्राजील में भारत से मामले ज्यादा हैं। ब्राजील को जहां पर 20 लाख से 30 लाख तक पहुंचने में 23 दिनों का वक्त लगा, वहीं अमेरिका को इस आंकड़े तक पहुंचने में 28 दिन लगे। अमेरिका और ब्राजील से तुलना करें तो भारत में संक्रमण के पुष्ट मामले 10 लाख तक पहुंचने में 138 दिनों का वक्त लगा था, लेकिन इसके बाद भारत में मामले बहुत ही तेजी से बढ़े। 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में देश को 21 दिनों का वक्त लगा। जबकि अमेरिका को 43 और ब्राजील को 27 दिन का वक्त लगा था।

इस सब के बीच भारत के पक्ष में जो बात जाती दिख रही है, वो इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या है। यहां 22 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, साथ ही मृत्य दर बहुत कम है। भारत में कोरोना से लोगों में संक्रमण और स्वस्थ होने वालों की क्या प्रवृत्ति दिख रही है। वहीं, अब भारत में सक्रिय मामलों के बढ़ने की गति में भी कमी आई है। सक्रिय मामले 7 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं। 6 लाख से यहां तक पहुंचने में इसे 15 दिनों का वक्त लगा। लेकिन सक्रिय मामलों के 5 लाख से 6 लाख तक पहुंचने में सिर्फ नौ दिन का वक्त लगा था। सक्रिय मामलों के बढ़ने की धीमी रफ्तार के पीछे हालिया दिनों में ठीक होने वाले लोगों की संख्या है। भारत में भी धीरे-धीरे रिकवरी रेट बेहतर होती जा रही है। यहां पर 75 फीसद रिकवरी रेट है ।

Share:

Next Post

अमेरिका में कोरोना से मरनवालों का आंकड़ा 1.76 लाख पार हुआ

Sun Aug 23 , 2020
वाशिंगटन । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 1.76 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 56 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी […]