बड़ी खबर

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 54 लाख पार, 6 करोड़ 36 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

  • भारत अब कोरोना से ठीक हुए मरीजों के मामले में पहले नंबर पर
  • 43 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
  • एक्टिव केस की संख्या 10 लाख के पार
  • पिछले 24 घंटे में 92,605 नए संक्रमित मिले
  • पिछले 24 घंटे में 94,612 मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत अब पहले नंबर पर आ गया है। भारत ने अमेरिका को भी पछाड़ दिया है। देश में कोरोना से 43 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख हो गई है। इनमें से 86,752 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 10 हजार है और 43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
पिछले 24 घंटों में 92,605 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे। वहीं 24 घंटे में 1133 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 94,612 मरीज ठीक भी हुए हैं।
12 लाख सैंपल की टेस्टिंग की गई कल
ICMR के मुताबिक, 19 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 36 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

 

Share:

Next Post

पीएम केयर्स फंडः कांग्रेस सहित विपक्ष ने उठाए सवाल, चीनी कंपनियों ने भी दिया अनुदान, सरकार ने किया पलटवार

Sun Sep 20 , 2020
नई दिल्ली। पीएम केयर्स फंड के गठन के मुद्दे पर शनिवार को लोकसभा में कांग्रेस और सरकार के बीच आरोप प्रत्यारोप की स्थिति देखने को मिली। कांग्रेस ने पीएम केयर्स फंड के गठन के औचित्य पर सवाल उठाया और पारदर्शिता का अभाव होने का आरोप लगाया। वहीं, सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण […]