
सुदामा नगर, विजय नगर,मनोरमागंज, श्रीनगर एक्सटेंशन एवं मारोठिया बाजार में आए 24 संक्रमित
इंदौर। प्रशासन द्वारा आज जारी की गई कोरोना मरीजों की सूची में सुदामा नगर, विजय नगर, मनोरमागंज, श्रीनगर एक्सटेंशन, मारोठिया बाजार, सत्यसांई नगर और सुखलिया इलाके में 28 मरीज आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुदामा नगर में 7 एवं विजय नगर में 5 मरीज हैं। इसके अलावा संगम नगर, साउथ तुकोगंज, पालदा, अशोक नगर, निरंजनपुर सहित अन्य इलाकों में भी 5 मरीज आए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved