img-fluid

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 9 लाख के पार

July 14, 2020

एक दिन में कोरोना के 28498 नए मरीज, 553 मौतें
नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में कोरोना के 28 हजार 498 नए केस मिले हैं और 553 मरीजों की जान गई है. नए केस आने के बाद कोरोना के कुल मामले 9 लाख 6 हजार 752 हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 3 लाख 11 हजार 565 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से अब तक 23 हजार 727 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, 5 लाख 71 हजार 459 लोग रिकवर हो चुके हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,498 और तमिलनाडु में 4328 केस बढ़े। कर्नाटक में 2,738, आंध्र प्रदेश में 1,935, उत्तर प्रदेश में 1,654, तेलंगाना में 1,550, पश्चिम बंगाल में 1,435, असम में 1,001, बिहार में 1,116 लोग संक्रमित मिले. कोरोना से अब तक 5 लाख 69 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 10 हजार 377 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस वायरस से 23 हजार 711 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है,  लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,479,365), ब्राजील (1,887,959) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Share:

  • राहुल ने कहा इस हफ्ते में बढ़ जाएंगे देश में कोविड-19 के 10 लाख से अधिक संक्रमित

    Tue Jul 14 , 2020
    नई दिल्‍ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। श्री गांधी का कहना है कि कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। मंगलवार को उन्‍होंने कहा कि इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी। उन्‍होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved