img-fluid

कोरोना काल में बिहार चुनाव कराना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : संजय सिंह

September 26, 2020

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में बिहार चुनाव घोषित करना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

संजय सिंह ने कहा कि जब देश में एक लाख के करीब कोरोना मरीज रोज मिल रहे हैं, जब कोरोना की वजह से संसद का कामकाज भी स्थगित करना पड़ रहा है। ऐसे समय में बिहार चुनाव घोषित करना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा के इशारे में लिया गया फैसला है। जबकि भाजपा का सहयोगी दल जन शक्ति पार्टी अभी खुद चुनाव न कराने के पक्ष में था। चुनाव आयोग का यह फैसला भाजपा के कहने में लिया गया है। जब कोरोना के कारण देश की संसद नहीं चल सकी उसे बंद करना पड़ा, आप ऐसे समय में चुनाव करवा रहे है।

उल्लेखनीय है कि आज चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • ईएफएल: कोरोनावायरस के चलते ओरिएंट और वॉल्सल का मैच रद्द

    Sat Sep 26 , 2020
    लंदन। इंग्लिश फुटबॉल लीग ने पुष्टि की है कि ओरिएंट टीम में कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण लेटन ओरिएंट और वॉल्सल के बीच दो मैचों को स्थगित कर दिया गया है। ओरिएंट ने कहा था कि उनके कुछ खिलाड़ियों ने सकारात्मक परीक्षण किया था और उनके ब्रेयर ग्रुप स्टेडियम और ट्रेनिंग ग्राउंड सुविधाओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved