
इंदौर। कोरोना महामारी तेजी से नए इलाकों मे फैल रहा है। देर रात जारी की गई सूची में मालवा कंट्री, ड्रीम सिटी और द्वारकाधीश कालोनी सहित 18 अन्य नई कालोनियों में कुल 30 पॉजिटिव मरीजों की आमद हुई है।इनमें सबसे ज्यादा रेशम गली में 6 मरीज निकले हैं।जिन नई कालोनियों में कोरोना मरीजों की आमद हुई है,उनमें भगवानदीन नगर,ऋषि विहार कॉलोनी, द्वारकाधीश कॉलोनी, संजय गांधी नगर सुल्फाखेड़ी, इंदिरानगर, मालवा कंट्री मांगलिया, तांगाखाना महू, रामकृष्ण बाग कॉलोनी एमआइजी, ड्रीम सिटी तलावलीचांदा,जल विहार कॉलोनी, प्रगति विहार बिचोली हप्सी, विनय नगर, हेवंश गार्डन बोरखेड़ी, नियर बीओआई बैंक सिमरोल,अनिल नगर,गंगाबाई जोशी नगर, रेशम गली हाथीचौक देपालपुर, वार्ड 5 और वार्ड 10 सांवेर तथा नियर सेल्वी हॉस्पिटल है।सर्वाधिक 6 मरीज रेशम गली तथा दूसरे नंबर पर नियर सेल्वी हॉस्पिटल है,जहां 3 मरीज मिले हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों को लेने उनके घर रवाना हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved