बड़ी खबर

कोरोनाः पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 55 हजार नए मरीज, अब तक 16 लाख से ज्यादा संक्रमित


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। देश में गुरुवार तक 16 लाख 38 हजार 870 लोग कोरोना  संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मरीजों की संख्या एक दिन में 55 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को रिकॉर्ड 55 हजार 078 मरीज बढ़े। इस दौरान 779 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि इसके पहले बुधवार को 52 हजार 146 केस सामने आए थे और 775 लोगों की मौत हुई थी।
स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 5 लाख 45 हजार 318 एक्टिव केस हैं। कोरोना महामारी से अब तक 35 हजार 747 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 10 लाख 57 हजार 805 लोग ठीक हो चुके हैं और एक विदेशी लौट चुका है। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 64.44% हो गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Share:

Next Post

कंटेनमेंट जोन के नियमों में बदलाव, अब 14 दिन में ही खुल सकते हैं

Fri Jul 31 , 2020
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन अब दो सप्ताह में ही खत्म किए जा सकते हैं। दिल्ली सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मांग की थी कि कंटेनमेंट जोन के नियमों में ढील दी जाए। पहले नियम थे कि किसी कंटेनमेंट जोन में […]