बड़ी खबर

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 67 हजार नए मामले, 47 हजार से ज्यादा की मौत


नई दिल्ली। भारत में अबतक करीब 24 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण अपने ही देश में फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 67 हजार नए मरीज सामने आए और 942 लोगों की मौतें हो गई। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 54,345 और 58,081 नए मामले आए हैं। भारत में इससे पहले 9 अगस्त को रिकॉर्ड 64,399 मामले आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 23 लाख 96 हजार 637 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 47,033 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 53 एक्टिव केस हैं और 16 लाख 95 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में गिरावट हुई है. मृत्यु दर भी गिर कर 1.96% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घट कर 27.27% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 70.76% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और अब तक 2.65 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

Share:

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौत की अफवाह उड़ी, बेटी शर्मिष्ठा बोलीं- ये झूठ है

Thu Aug 13 , 2020
नई दिल्ली। ब्रेन क्लॉट सर्जरी के बाद देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी बीच उनकी मौत की झूठी अफवाह उड़ गई। अब उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की मौत की खबर झूठी है। हालांकि उनकी […]