बड़ी खबर

24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 29 हजार के करीब मरीज, देश में अब 9 लाख के करीब केस


नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश का हाल बेहाल कर रखा है। आज अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आए। 24 घंटे में 29 हजार के करीब कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब नौ लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 8 लाख 78 हजार 254 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 53 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 701 नए मामले सामने आए और 500 मौतें हुईं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,413,936), ब्राजील (1,866,176) में हैं। देश में कोरोना बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 1 लाख 3 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 

Share:

Next Post

अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 4 गिरफ्तार

Mon Jul 13 , 2020
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार सुबह से ही भारतीय सुरक्षाबलों  और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़  में दो आतंकी मारे जा चुके हैं। सुबह खबर आई थी कि सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेर रखा है। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग चल रही है। सुरक्षबलों ने अभी भी पूरे इलाके को […]