बड़ी खबर

कोरोना : 16 राज्यों में सुधर रहे हालात, इन राज्‍यों में आई संक्रमितों में गिरावट


नई दिल्‍ली । देश (BHARAT) में बीते एक दिन में 2,51,209 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 627 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 3,47,443 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उधर, महाराष्ट्र (MAHARASHTRA) में एक दिन में 103 मरीजों की मौत हुई है, जो कि अक्तूबर के बाद सबसे ज्यादा है। यहां 24,948 नए संक्रमित मिले हैं। केरल में 54,537 नए मामले दर्ज हुए हैं और 352 की मौत हुई है।

देश के 16 राज्यों में कोरोना को लेकर हालात सुधरते दिख रहे हैं। इनमें यूपी और पंजाब जैसे चुनावी राज्य भी शामिल हैं, जहां सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब चार फीसदी दैनिक संक्रमण दर में कमी आई है, पर संक्रमण से मौतें भी अधिक हैं। बीते एक दिन में 2,51,209 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 627 लोगों की मौत भी हो गई। साथ ही 3,47,443 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि, 15.88% सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।


देश में जल्द बूस्टर खुराक के लिए नाक से दिए जाने वाले टीके (नैजल वैक्सीन) का तीसरा परीक्षण शुरू होगा। सरकार ने भारत बायोटेक को इसकी अनुमति दे दी। देश में 21,05,611 सक्रिय मरीज हैं। 27 जनवरी तक 22 लाख लोग संक्रमित थे। एक दिन में देश में 34,757 संक्रमित कम मिले। उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, असम, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा, हरियाणा, झारखंड, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में में सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में कमी दर्ज की जा रही है।

महाराष्ट्र में एक दिन में 103 मरीजों की मौत हुई है, जो कि अक्तूबर के बाद सबसे ज्यादा है। यहां 24,948 नए संक्रमित मिले हैं। केरल में 54,537 नए मामले दर्ज हुए हैं और 352 की मौत हुई है। राजधानी में 3 जनवरी के बाद पहली बार सबसे कम 4,044 संक्रमित मिले। इस दौरान 8,042 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 25 ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। 

Share:

Next Post

UAE में डर के साये में जी रहे लाखों भारतीय, इन घटनाओं ने बढ़ा दी मुश्किलें

Sat Jan 29 , 2022
नई दिल्ली। यूएई (UAE) में हूती विद्रोहियों के हाल के हमले (Houthi rebels attack) के बाद छद्म युद्ध (proxy war) तेज हो गया है. हूतियों ने साल की शुरुआत में ही रेड सी में संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के एक जहाज पर कब्जा (capture the ship) कर लिया जिस पर कई भारतीय सवार(many […]