बड़ी खबर

Corona Updates: देश में हुए 50 लाख कोरोना संक्रमित

 11 दिन में 10 लाख नए केस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार हर रोज अब रेकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गई है। कोविड-19 की तेजी के संक्रमण का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आखिरी 10 लाख केस महज 11 दिनों में आए हैं और दो महीने के भीतर 40 लाख केस बढ़े हैं। ऐक्टिव केसों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। इस जानलेवा बीमारी ने अबतक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।

अगर देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की बात करें तो पिछले दो महीने काफी डरावने रहे हैं। देश में 1-10 लाख केस 167 दिनों में हुए थे जबकि 10-20 लाख केस महज 21 दिनों में पहुंच गए 20-30 लाख केस 16 दिन, 30-40 केस 13 दिन और 40-50 लाख केस 11 दिन में पहुंच गए। भारत कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।
कोरोना महामारी ने देश को हिलाकर रख दिया है। हर रोज नए मरीजों की बड़ी संख्या सामने आ रही है। दिल्ली, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस बीमारी से ग्रसित होने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 48,46,428 लाख हो चुकी है जबकि 9,86,598 लाख ऐक्टिव केस हैं। 37,80,108 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

 

Share:

Next Post

पाकिस्तान ने काल्पनिक नक्शा पेश किया, डोभाल ने छोड़ी बैठक, रूस ने भी लगाई फटकार

Wed Sep 16 , 2020
नई दिल्ली। चीन का सदाबहार मित्र पाकिस्तान ने SCO देशों की वर्चुअल बैठक में भारत के खिलाफ साजिश की फिर कोशिश की लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सख्ती और रूस की झाड़ के बाद इस्लामाबाद के होश ठिकाने आ गए। दरअसल, पाकिस्तान ने इस बैठक में एक काल्पनिक नक्शा पेश किया और उसमें […]