img-fluid

कोरोना अपडेटः भारत में कल हुए 93 हजार मरीज ठीक, नए मरीजों की संख्या कल रही 87 हजार

September 21, 2020

  • रिकवरी के मामले में भारत नंबर 1 पर
  • भारत में अब तक 43 लाख 96 हजार लाख लोग ठीक हुए
  • कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 54 लाख 87580 पर
  • 87, 882 लोगों की मौत
  • कल 7 लाख लोगों की टेस्टिंग की गई

नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुल रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से आगे निकलकर पहले स्थान पर बना हुआ है। अब तक 44 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 86,961 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, 1130 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 93,356 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 हो गई है। इनमें से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है और 43 लाख 96 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है। ICMR के मुताबिक, 20 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 43 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

 

Share:

  • आईपीएल : रबाडा ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, सुपर ओवर में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज बने

    Mon Sep 21 , 2020
    नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स एकादश पंजाब के बीच रविवार को खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया,जवाब में पंजाब ने भी 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved