बड़ी खबर

Corona update country: अब तक 37 लाख मरीज ठीक हुए, लगातार 11वें दिन हजार से ज्यादा मौतें

  • पिछले 24 घंटे में 94, 372 नए मामले
  • 5 करोड़ 62 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट
  • पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1114 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 78,399 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार हो गई है। इनमें से 78,586 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 73 हजार हो गई और 37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
ICMR के मुताबिक, 12 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 62 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम ह। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.65% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

 

Share:

Next Post

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-कोरोना मरीजों के लिए जरूरी है योग, च्यवनप्राश,जानिए 10 खास बातें

Sun Sep 13 , 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले भारत में बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 से होने वाले बदतर हालातों को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘पोस्ट कोविड-19 मैनेजमेंट प्रोटोकॉल’ जारी किया है। संबंधित प्रोटोकॉल में मरीज की रिकवरी और कॉम्यूनिटी लेवल पर वायरस की रफ्तार को कम करने के तरीके बताए गए […]