img-fluid

Corona Update Worldः 24 घंटे में मिले 3.08 लाख नए कोरोना मरीज, 74 प्रतिशत मरीज ठीक हुए

September 25, 2020

  • दुनिया में सवा तीन करोड़ कोरोना संक्रमित
  • मृत्यु दर गिरकर 3.04 फीसदी हुई
  • अब तक सवा दो करोड़ लोग ठीक हुए

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस दुनिया के 213 देशों में सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। पिछले 24 घंटे में 3.08 लाख नए कोरोना मामले दर्ज हुए और 5781 मरीजों की जान चली गई। राहत की बात ये है कि सवा दो करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार लोग वायरस से ठीक हुए हैं।

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 23 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 87 हजार (3.04%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं कुल 2 करोड़ 39 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 75 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोरोना से सबसे प्रभावित देश
अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां 71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 44 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 32 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

अमेरिका: केस- 7,185,005, मौत- 207,515
भारत: केस- 5,816,103, मौत- 92,317
ब्राजील: केस- 4,659,909, मौत- 139,883
रूस: केस- 1,128,836, मौत- 19,948
कोलंबिया: केस- 790,823, मौत- 24,924
पेरू: केस- 782,695, मौत- 31,870
मैक्सिको: केस- 710,049, मौत- 74,949
स्पेन: केस- 704,209, मौत- 31,118
अर्जेंटीना: केस- 678,266, मौत- 14,766
साउथ अफ्रीकाः केस- 667,049, मौत- 16,283

24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस
दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

 

Share:

  • नेपाल में एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 10 की मौत हुई

    Fri Sep 25 , 2020
    काठमांडू । नेपाल के स्यांजा जिला जिले में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके चलते भूस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों सहित 10 की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स को चोटें आइ है, उसे पास ही के एक अस्पताल में पहुंचाया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved