नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि भारत में कोविड-19 से संबंधित मृत्युदर 1.79 प्रतिशत विश्व में सबसे कम है और रिकवरी दर 76.61 प्रतिशत सबसे अधिक है। कुल 35 लाख 42 हजार 733 मामलों में से 27 लाख 13 हजार 933 रोगी ठीक हो गए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम आज कोरोना के खिलाफ जंग में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। वैक्सीन विकास की दौड़ में भी हम आगे हैं। हमारे वैक्सीन के तीन कैंडिडेट ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। उम्मीद है कि हम इस वर्ष के अंत तक कोरोना पर काबू पाने का वैक्सीन बना लेंगे। आने वाले कुछ महीनों में कोरोना की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार आएगा। हम शीघ्र कोरोना को हराएंगे, बशर्ते लोग मास्क पहनने, आपस में सुरक्षित दूरी बनाए रखने और कोविड समुचित व्यवहार का पालन करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम धैर्य और साहस से जंग लड़ रहे हैं, विजय हमारी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लिया है। हम इसमें सहयोग देकर उनका संकल्प साकार करेंगे और इस तरह हमारे सपनों का भारत वास्तविकता बनेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved