बड़ी खबर

कोरोना विश्वः पूरी दुनिया में अब तक 9.24 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2.89 करोड़ पर

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी थमा नहीं है। हर दिन करीब तीन लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। करीब तीन करोड़ लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से दो करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2.81 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 4961 लोगों की जान चली गई है।
वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 89 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 24 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 8 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 72 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अब तक 66 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 38 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
अमेरिका: केस- 6,676,099, मौत- 198,124
भारत: केस- 4,751,788, मौत- 78,614
ब्राजील: केस- 4,315,858, मौत- 131,274
रूस: केस- 1,057,362, मौत- 18,484
पेरू: केस- 722,832, मौत- 30,593
कोलंबिया: केस- 708,964, मौत- 22,734
मैक्सिको: केस- 658,299, मौत- 70,183
साउथ अफ्रीकाः केस- 648,214, मौत- 15,427
स्पेन: केस- 576,697, मौत- 29,747
अर्जेंटीना: केस- 546,481, मौत- 11,263
दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में कुल 4.78 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Share:

Next Post

इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार के पार, 7941 मौतें

Sun Sep 13 , 2020
बगदाद । इराक में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 4106 नये मामले दर्ज किए जाने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 286778 हो गयी है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इसके कारण शनिवार को 60 और मरीजों की मौत हुई, जो हाल के सप्ताहों में इस महामारी के कारण एक दिन में हुई मौतों […]