
इंदौर। इंदौर (Indore) सिटी बस कंपनी (City Bus Company) से इंदौर नगर निगम (Corporation) अब बाहर हो गया है। इस कंपनी का प्रदेश स्तरीय (State-Level Entity) सरकारी बस चलने वाली कंपनी में मर्जर हो गया है। इसके साथ ही नई कंपनी की इंदौर की संचालक मंडल की पहली बैठक कल होने जा रही है।
हर संभाग में बस सेवा का संचालन करने के लिए इस नई कंपनी का नया संचालक मंडल बना लिया गया है। इंदौर के लिए बनाए गए नए संचालक मंडल की बैठक कल शनिवार को शाम 5 बजे सिटी बस कंपनी के सभागार में आयोजित की गई है। इस बैठक में कार्यकारी संचालक के रूप में बस कंपनी के वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन शामिल होंगे। इसके संचालक मंडल में इंदौर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिया गया है। इसके साथ ही इस कंपनी में आ रहे इंदौर संभाग के शेष 6 जिलों से 6 संचालक लिए गए हैं। कल होने वाली संचालक मंडल की बैठक में पुरानी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री ई-बस योजना को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही इंदौर संभाग में सरकारी बसों का संचालन करने के लिए तैयार किए गए रूट पर भी चर्चा होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved