
इन्दौर। शहर में सक्रिय गुंडों, लुटेरों, चेन स्नेचरों और अड़ीबाजी करने वाले बदमाशों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरिनारायणचारी मिश्र ने अभियान चलाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के 40 के करीब बदमाशों की सूची नगर निगम को सौंप दी गई है। निगम के अधिकारी व्यस्त होने के कारण फिलहाल कार्रवाई रुकी हुई है। जल्द ही इसको शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने के लिए भी एक मुहिम शुरू की गई है। पुराने प्रकरणों की जांच के लिए भी दो सप्ताह का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पुरानी संदिग्ध मौतों के बारे में फिर से पड़ताल की जाकर उसका खुलासा किया जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved