
गंजबासौदा। उदयपुर स्थित भगवान: नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर कारिडोर निर्माण किया जाएगा।ताकि उदयपुर भी पर्यटन के नक्शे पर उभर सके। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंडी में आयोजित लाड़ली बहनाओं से संवाद कार्यक्रम में बहनों के बीच पहुंचकर कही। इस दौरान उन्होंने लाड़ ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली लक्ष्मी,बेटी बचाओ आंदोलन और लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति का प्रतीक है। पहले जब घर में बेटी होती थी तो मातम छा जाता था और बेटे के जन्म पर लड्डू बांटे जाते थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने बेटी के जन्म को उत्सव बना दिया है। लाडली लक्ष्मी के माध्यम से उसे समृद्ध किया है प्रदेश की लाडली बहनों को समृद्ध करने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। जिसके लिए पहली किस्त डालने के लिए ही 15000 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया।योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश की बहनों को 10 जुलाई को 1000 डाले जाएंगे। लेकिन बाद में बढ़ाते बढ़ाते ?3000 तक राशि लेकर जाएंगे। ताकि प्रदेश की बहने अपने आप को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सके। ग्रामीण अंचलों में लाडली सेना का गठन किया जाएगा। ताकि बहनों को उनका लाभ दिलाया जा सके। बहने स्व सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर हो सकती हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved