img-fluid

एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार इतना विराट हो गया कि भ्रष्टाचारी ही ‘सम्राट’ बन गया – राजद नेता तेजस्वी यादव

April 22, 2026


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार इतना विराट हो गया (Corruption has become so rampant under the NDA Government) कि भ्रष्टाचारी ही ‘सम्राट’ बन गया (That the corrupt have become the ‘Emperor’) । उन्होने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार के कारण सरकार का खजाना खाली है।


  • ‎राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि राज्य में व्याप्त वित्तीय संकट से जूझ रही अनैतिक सरकार ने हालिया दिनों में दूसरी बार निधि निकासी एवं व्यय नियंत्रण संबंधित पत्र जारी किया है। ‎उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्ट रिटायर्ड और कॉम्प्रोमाइज्ड उच्च अधिकारियों और एजेंसियों से डरी भूंजा गैंग ने अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर खटारा सरकार से चुनाव के आखिरी 30 दिनों में 41,000 करोड़ रुपए बंटवा दिया। अब महीनों से बुजुर्गों को दी जाने वाली सामाजिक पेंशन, छात्रों के स्टूडेंट के क्रेडिट कार्ड के भुगतान, छात्रवृत्ति देने के लिए और कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन देने के भी एनडीए सरकार के पास धनराशि नहीं बची, क्योंकि भ्रष्टाचार के चलते खजाना खाली है।

    उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार अब ब्याज पर उधार लेकर यानि कर्ज के सहारे चल रही है। यह भ्रष्ट सरकार 100 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिदिन केवल ब्याज का भुगतान करने में खर्च कर रही हैं। हालात ये हैं कि एनडीए सरकार ने बिहार पर लगभग चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज का बोझ लाद दिया है।

    तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बिहार का खजाना इतना खाली हो चुका है कि समूचा प्रदेश पूरी तरह से ठप पड़ा है, विकास की कोई भी योजना नहीं चल रही है। एक ऐसी निकम्मी सरकार बिहार को चला रही है, जिसके पास न तो विजन है और न ही रोडमैप है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी एनडी सरकार बिहार के खजाने से पैसे तो निकाल लेती है लेकिन उसे पता ही नहीं होता है कि 92 हजार 132 करोड़ रुपये कहां खर्च किये? कैग की रिपोर्ट बताती है कि डबल इंजन की सरकार 90 हजार करोड़ के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई। ‎

    Share:

  • म.प्र. के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण का किसानों को चार गुना मुआवजा मिलेगा - मुख्यमंत्री मोहन यादव

    Wed Apr 22 , 2026
    भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि म.प्र. के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को (Farmers in rural areas of Madhya Pradesh) जमीन अधिग्रहण का चार गुना मुआवजा मिलेगा (Will get Four Times Compensation for Land Acquisition) । मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved