img-fluid

विधायक और नगर अध्यक्ष के पिटारे से निकलेंगे पार्षद टिकट

June 03, 2022

  • दोनों की सहमति से भेजे गए नाम पर विचार करेगा संगठन

भोपाल। नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो गया है। इसके साथ भाजपा हलकों में हलचल अचानक तेज हो गई है। पार्षद का टिकट पाने के इच्छुकों में खासा उत्साह है तो वे नेताओं के इर्द-गिर्द घूमना शुरू हो गए हैं। हालांकि उन्हें ये अहसास है कि टिकट का रास्ता विधायक और नगर भाजपा अध्यक्ष से होकर गुजरेगा। जिन नामों पर दोनों की सहमति बन जाएगी, उस पर मुहर लगने में दिक्कत भी नहीं आएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। भोपाल के चुनाव पहले चरण में होने जा रहे हैं, जिसमें 11 से 18 जून के बीच नामांकन दाखिल होंगे तो 6 जुलाई को महापौर और पार्षद को लेकर मतदान होगा। इस घोषणा के साथ में भाजपा के राजनीतिक गलियारों में गतिविधियां तेज हो गईं हैं। दावेदारों ने कमर कस कर मैदान संभाल लिया है लेकिन वे कंफ्यूज हैं कि किसको साधने पर टिकट पक्का हो जाएगा।



बनेंगी कमेटियां
भाजपा संगठन में नगर निगम चुनाव के टिकट वितरण को लेकर एक व्यवस्था बनाई हुई है ताकि कार्यकर्ता में संतुष्टि का भाव बना रहे। उसे लगे कि संगठन ने उनके बारे में भी विचार किया। इसको लेकर दो प्रकार की कमेटी बनाई जाती है, जिसमें एक कमेटी जिला स्तर की होती है तो दूसरी संभागीय स्तर की। जिले की टीम में सांसद, विधायक, एक- दो वरिष्ठ नेता के साथ नगर अध्यक्ष व महामंत्री को आम तौर पर लिया जाता है। सारे दावेदार अपने बायोडाटा इनको ही सौंपते हैं। पूर्व की कमेटी तो दावेदारों से रूबरू भी होती थी। प्रयास होता है कि ये कमेटी तीन नामों की पैनल तैयार करती है, जिसे संभागीय समिति में भेजा जाता है। हालांकि बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है क्योंकि विधायक के नाम पर नगर अध्यक्ष की रजामंदी होने पर कोई विवाद नहीं बचता है।

लगाएंगे बारीक छन्नी
भाजपा ने स्पष्ट कर रखा है कि टिकट का पैमाना सिर्फ जीत होगा। विजयी होने का दम भरने वाले उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके लिए वार्ड के सामाजिक समीकरण के साथ दावेदार की व्यक्तिगत छवि को भी देखा जाएगा। टिकट वितरण के दौरान सांसद की पसंद का भी ध्यान रखा जाता है।

Share:

  • निकाय चुनाव से पहले हर बूथ में जोड़े जाएंगे 60 नए वोटर्स

    Fri Jun 3 , 2022
    भाजपा ने बनाया हर बूथ पर कमल खिलाने का प्लान भोपाल। चुनावी बिगुल के साथ ही जीत की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा ने गुरूवार को संस्कारधानी में हर बूथ पर कमल खिलाने का प्लान बनाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपल नड्डा ने कार्यकर्ताओं को नया मंत्र दिया। नड्डा ने कार्यकर्ताओं की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved