
मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडाकर बढ़कर रिकार्ड स्तर 581.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
इससे पिछले सप्ताह में यह 77.80 करोड़ डॉलर घटकर 578.57 अरब डॉलर पर रहा। इससे पहले चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 579.35 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved