
नई दिल्ली। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल (Cheapest Petrol) बेचने वाले देशों की लिस्ट में बड़े चौंकाने वाले तथ्य हैं। इन देशों में पेट्रोल की कीमत भारतीय नजरिए से न सिर्फ बहुत कम है, बल्कि कई में तो पेट्रोल की कीमत (Petrol-Price) भारत में बिकने वाले एक कप चाय (One Cup Tea) से भी सस्ती है। लीबिया (Libya) दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 2.15 रुपये है। यानी कए कप चाय की कीमत में करीब 5 लीटर पेट्रोल यहां मिल रहा है। भारत के अधिकतर शहरों में एक कप चाय की कीमत 10 से 15 रुपये के बीच है।
इस लिस्ट में ईरान दूसरे स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 2.59 रुपये है। जबकि, सबसे महंगा तेल हांगकांग में 340.53 रुपये लीटर है। यह जानकारी ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम के 9 फरवरी 2026 के आंकड़ों पर आधारित है।
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश
देश और पेट्रोल की अनुमानित कीमत (₹)
1. लीबिया ₹2.15
2. ईरान ₹2.59
3. वेनेजुएला ₹3.17
4. अंगोला ₹29.63
5. कुवैत ₹30.98
6. अल्जीरिया ₹32.89
7. तुर्कमेनिस्तान ₹38.78
8. मिस्र ₹40.65
9. कजाकिस्तान ₹45.06
10. कतर ₹46.02
स्रोत: globalpetrolprices.com
आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
अगर भारत की बात करें तो आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल आज भी पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 प्रति लीटर और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर
सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर
दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर
हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर
रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर
उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर
देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर
नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर
इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर
जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर
संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर
कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर
उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर
राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved