बड़ी खबर व्‍यापार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर घटकर 583.53 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली (New Delhi)। अर्थव्यवस्था को झटका (Shock to the economy) देने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार (Decline in foreign exchange reserves) में फिर गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Country foreign exchange reserves) 20 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 2.36 अरब डॉलर (Decreased by $ 2.36 billion) घटकर 583.53 अरब डॉलर ($ 583.53 billion.) रह गया। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.153 अरब डॉलर बढ़कर 585.895 अरब डॉलर हो गया था।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 20 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर लुढ़कर 582.53 अरब डॉलर रहा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.15 अरब डॉलर घटकर 515.2 अरब डॉलर रह गईं।

आंकड़ों के मुताबिक स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 45.42 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) सात करोड़ डॉलर घटकर 17.93 अरब डॉलर रहा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.98 अरब डॉलर हो गया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Share:

Next Post

Malaika Arora पैर के घाव को छुपाती नजर आईं 

Sat Oct 28 , 2023
मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन समारोह के दो दिन बाद वह पपराज़ी के कैमरे में कैद हो गईं। पपराजी द्वारा शूट किया गया उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार उनके दाहिने पैर की चोट ने नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित किया है। […]