img-fluid

35 लीटर दूध देती गायों ने धोनी को दिलाया सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान

March 07, 2021

 


रांची। क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों में से एक महेद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के गोप्रेम ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ गोपालक का खिताब दिलाया।


महेंद्र सिंह धोनी 43 एकड़ के फार्म हाउस (Farm House) में सब्जियां, फल की खेती के साथ-साथ डेयरी फार्म (Dairy Farm) चला रहे हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (Birsa Agricultural University) द्वारा आयोजित कृषि मेले में इस बार जानवरों की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के डेयरी फॉर्म की दो नस्ली गायों भी लाया गया था। आयोजकों ने धोनी के गायों को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उत्कृष्ट पशुपालक का सम्मान दिया। ये गाएं प्रतिदिन लगभग 35 लीटर दूध देती है। इनमें से लगभग 20 लीटर दूध धोनी के घर पर भेजा जाता है। धोनी के फार्म पर गायों की सेवा करने वाले हरेंद्र राय ने बताया कि धोनी जब भी डेयरी फॉर्म में आते हैं तो गाय के बछड़े को अपनी गोद में उठा लेते हैं और बहुत प्यार करते हैं, उन्हें दिया गया सम्मान उनकी गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि के तौर पर कुणाल गौरव ने स्वीकार किया।


रांची (Ranchi) स्थित महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में अलग से डेयरी फॉर्म भी बनाया गया है। इसमें अभी फिलहाल 104 गाय हैं। इनमें सबसे ज्यादा गीर, फ्रीजियन और साहीवाल नस्ल की गाय हैं। इन गायों में देशी नस्ल की गाय भी शामिल की गई हैं।

Share:

  • अंबानी के घर के बाहर जिस कार में मिला था विस्फोटक, उसके मालिक की लाश ठाणे से हुई बरामद

    Sun Mar 7 , 2021
    हाल ही में मुंबई (Mumbai) में उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर एक स्कॉर्पियो में विस्फोटक (Explosive) बरामद किया गया था। जिस कार में विसफोटक मिला था वह चोरी की थी। लेकिन अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। दरअसल स्कॉर्पियो कार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved