
हथियारबाज और सूदखोरों के खिलाफ कमिश्नर के अभियान में दो बड़ी कार्रवाई
इन्दौर। क्राइम ब्रांच(Crime Branch) की टीम ने हथियारों (Weapons) का जखीरा (Stock) पकडा है। यह हथियार इंदौर सप्लाय ( Supply) करने लाए जा रहे थे। इन्हें इंदौर की सीमा (Border) पर ही पकड़ लिया गया।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र (Police Commissioner Harinarayanchari Mishra) ने बताया कि पकड़ाए आरोपी का नाम जलसिंह पिता संतोषसिंह छावड़ा निवासी खरगोन (Khargone) है। पुलिस ने उसे देवगुराडिय़ा (Devguradiya) ब्रिज के पास घेरा और उसके कब्जे से दस देसी पिस्टलें (Desi pistols) और पांच देसी कट्टे सहित जिंदा कारतूस (Cartridges) बरामद किए। बताया जा रहा है कि जलसिंह यह हथियार इंदौर में सप्लाय करने लाया था। वह हथियारों (Weapons) की डिलीवरी देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved