img-fluid

क्राइम ब्रांच ने की रेड, रेस्त्रां के पीछे चल रहा था जुआखाना

September 21, 2020

  • ताश पत्तों पर दांव लगाते दस गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच की टीम ने खजूरी सड़क इलाके में स्थित एक रेस्टॉरेंट के पीछे बने हाल में जुआ खेल रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 हजार 260 रुपये नकद और ताश पत्ते जब्त हुए हैं। इस दौरान रेस्टॉरेंट संचालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे भी दबोच लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि खजूरी सड़क स्थित गगन रेस्टॉरेंट के पीछे बने हाल में संचालक के संरक्षण में जुए की फ ड़ जमाई गई है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी और जुआ खेल रहे दिनेश हाडा, नरेंद्र नागर, मकसूद खान, मोहन सिंह, शुभम नागर, लालाराम मेवाड़ा, महेश सिंह पटेल, कैलाश विश्वकर्मा, राजकुमार नागर और भारत सिंह मेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान रेस्टॉरेंट संचालक चांदसिंह मेवाड़ा मौके का फ ायदा उठाकर फ रार हो गया। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है।

Share:

  • गांजे का पेड़ ले जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

    Mon Sep 21 , 2020
    भोपाल। बैरसिया पुलिस ने कल दोपहर गांजे के पेड़ को थेले में लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके पास से करीब 800 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved