img-fluid

खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों की नौकरी पर गहराया संकट

December 03, 2020

  • सरकार ने 20:50 फॉर्मूले को लेकर फिर दिखाई सख्ती

भोपाल। राज्य शासन ने अधिकारियों -कर्मचारियों की परफॉर्मेंस के लिए बनाए गए 20: 50 का फॉर्मूले के संबंध में सभी विभागों, निगम-मंडलो तथा कलेक्टरों से 4 दिसंबर तक जानकारी मांगी है। नौकरी में लापरवाही, अनियमितता, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवामुक्त करने के लिए बनाए गए 20: 50 फॉर्मूले पर राज्य सरकार एक बार फिर सख्त हो गई है। यानि जिनके सीआर नंबर 50 से कम हैं, उन्हें नौकरी से बाहर किया जा सकता है। इसी तरह जो कर्मचारी फिजिकली अनफिट हैं और इलाज के बाद भी अगर बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो उनका 15 दिसंबर के बाद चेकअप कराया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों के पास 20 साल की नौकरी के बाद खुद रिटायरमेंट लेने का ऑप्शन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, निगम-मंडलों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को पत्र भेजकर 4 दिसंबर तक जानकारी देने के लिए कहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों की फील्ड पोस्टिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री 7 दिसंबर को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी जुटा रहा है, जो इस नियम के तहत कार्य करने में फिट नही हैं।

क्या है 20:50 फार्मूला
केंद्र और राज्य सरकार ने नियम बनाया है कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सर्विस 20 साल पूरी हो गई है या फिर उम्र 50 साल के पार हो गई है। उनके सर्विस रिकार्ड (सीआर) की जांच की जाएगी। यदि उनका परफार्मेंस मापदंडों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उन्हें वीआरएस दे दिया जाएगा। इसके साथ यह भी देखा जाएगा कि वह मेडिकली फिट है या नहीं।

Share:

  • कर्मचारियों में मचा हड़कंप... मंत्री ने मंत्रालय में सेक्शनों में जाकर किया औचक निरीक्षण

    Thu Dec 3 , 2020
    भोपाल। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विनोद कुमार भी साथ थे। परमार ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, उच्च शिक्षा एवं जल संसाधन विभाग की सभी शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर उपस्थिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved