
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला (Women) और उसकी बेटी (Daughter) दोपहर तालाब पर कपड़े धोने गई थी. इस दौरान मगरमच्छ (Crocodile) ने महिला की बेटी पर हमला (Attack) कर दिया. बेटी को बचाने की कोशिश में महिला मगरमच्छ के चपेट में आग गई, जिससे महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान प्यारी बाई के नाम से हुई है. उसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मामला उदयपुर शहर के निकट कुराबड़ ब्लॉक के पारोला गांव का है. बेटी को बचाने की कोशिश में मां ने बेटी को जोर से धकेला, लेकिन इसी दौरान मगरमच्छ ने महिला को पकड़ लिया और खींचते हुए तालाब में ले गया. इस दौरान बेटी के चीखती-चिल्लाती रही. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला का लहुलुहान शव तालाब से बरामद किया गया. मगरमच्छ महिला के शरीर के कुछ को हिस्सा खा गया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved