img-fluid

किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि, शिवराज बोले- स्वदेशी संकल्प के साथ जन जागरण अभियान

August 10, 2025

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद रक्षांत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) पहली बार मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं। पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को दुनिया के दूसरे छोर तक खोजकर मारेंगे। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना ने पराक्रम दिखाया और आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। हमने आतंकियों को निशाना बनाया, इसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों को नहीं मारा। हमारी सेनाओं ने दो दिन में पाकिस्तान (Pakistan) को घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान खुद हाथ जोड़कर भारत के पास आया। भारत के पास युद्ध विराम के लिए कोई दूसरा नहीं आया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है। हमें प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर गर्व है। आपके नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं।


आपके नेतृत्व में उमरिया वालों को रेलवे कोच निर्माण की सौगात मिल रही है। पटवा जी के नेतृत्व में बने मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में आज 700 से अधिक फैक्ट्रियां हैं। इस क्षेत्र से 20 हजार करोड़ एक्सपोर्ट है। अब ब्रह्मा परियोजना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भी आभारी हैं। यह क्षेत्र का देश का अलग औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अटलजी, सुषमा जी, पटवा जी ने भी किया है। हम इस क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कह दिया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी ही अपनाएं। 144 करोड़ देशवासी अपने घर में बना सामान खरीदने लगेंगे तो इसी को देश के लिए जीना कहते हैं। उन्होंने जनता से संकल्प लेने का आग्रह किया कि “हम भारत में बनी चीज ही खरीदेंगे, स्वदेशी को अपनाएंगे और इसे जनजागरण आंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव, स्वतंत्रता दिवस और दीपावली जैसे पर्व भी स्वदेशी मंत्र के साथ मनाए जाएं, यही सच्चा देशभक्ति का परिचायक होगा।

Share:

  • आधी रात को संजय सेतु पर हंगामा, दुकानें बंद कराईं तो लोग भडक़े

    Sun Aug 10 , 2025
    खासी भीड़ थी रात को, पुलिसकर्मी दुकानें बंद कराने के लिए बजाते रहे सीटियां, दूसरे इलाकों में क्यों नहीं करते सख्ती, इसको लेकर विवाद बढ़ा इन्दौर। शुक्रवार की रात 12 बजे के आसपास संजय सेतु पर राखी की खरीदारी के लिए परिवार सहित पहुंचे लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान दुकानें बंद कराने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved