img-fluid

इन्दौर से दुबई के डेनियल को जाता था ऑनलाइन सट्टे का करोड़ों रुपया

December 16, 2024

इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने कल ऑनलाइन सट्टे (Online Betting) के अड्डे (bases) पर छापा (Raid) मारकर आठ लोगों को पकड़ा था। आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि यह पैसा दुबई (Dubai) के डेनियल (Daniel) को जाता था। अब पुलिस उनके बताए एक दर्जन खाते ब्लॉक करवा रही है, जो अलग-अलग शहरों में हैं।



कल क्राइम ब्रांच ने मानवतानगर में चल रहे ऑनलाइन सट्टे के अड्डे से मंदसौर के आठ लोगों को पकड़ा था। इनके खिलाफ संगठित अपराध का केस दर्ज किया था। इसके चलते छह जेल चले गए थे तो दो को रिमांड पर लिया गया था। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह पैसा दुबई के डेनियल के खाते में जाता था। वहीं इनसे हुई पूछताछ में इनके कई शहरों में एक दर्जन से अधिक बैंक खातों का पता चला है। अब क्राइम ब्रंाच की टीम ये खाते ब्लॉक करवा रही है। इसके लिए सभी बैंकों को ई-मेल किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देश में उनके 34 सेंटर चल रहे हैं। इंदौर में ये लोग एक साल से यह गोरखधंधा कर रहे थे। रोजाना इनके खातों में दस से बारह लाख का कलेक्शन आता था, जो अन्य खातों से होते हुए दुबई जा रहा था। पुलिस को लैपटॉप की जांच में पता चला है कि इन लोगों ने सौ से अधिक लोगों को सट्टा लगाने के लिए आईडी दे रखी थी। पुलिस अब इनकी भी जानकारी जुटा रही है।

Share:

  • इन्दौर में नाबालिगों को थाने न ले जाते होटल ले गए, वीडियो हुआ वायरल

    Mon Dec 16 , 2024
    इंदौर। सोशल मीडिया (Social media) पर कल से एक वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है, जिसमें पुलिस (Police) की गाड़ी में आए लोग एक नाबालिग (minor) को थाने न ले जाते हुए एक होटल (Hotel) में ले गए थे। यह वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी इसकी जांच करवा रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved