बड़ी खबर

राष्ट्रपति चुनाव में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, BJP ने विपक्षियों का व्यक्त किया आभार


नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जीत से बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित राजग में उत्साह है. इस बीच, भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आठ विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है.

बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, राजद के उन सभी आठ विधायकों को भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर द्रौपदी मुर्मू जी को वोट किया.


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने थे. राजद के नेता तेजस्वी यादव ने राजग की उम्मीदवार को ‘मूर्ति ‘ तक बता दिया था, जिसके बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया और तेजस्वी सत्ता पक्ष के सीधे निशाने पर आ गए थे.

इस बीच, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा नेताओं के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी है.

Share:

Next Post

सेना ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय को पूरी तरह से अपने कब्जे में लिया

Fri Jul 22 , 2022
कोलंबो । श्रीलंका में (In Sri Lanka) सेना (Army) ने कोलंबो में (In Colambo) श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय (Sri Lankan President Secretariat) को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया (Completely Took Over) । श्रीलंकाई सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों के कब्जे से राष्ट्रपति सचिवालय को खाली करवाया […]