
सीहोर। चेत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी प्रसिद्ध देवी मंदिरो में इस समय भक्तो की भीड़ उमड़ रही है। सलकनपुर स्थित मॉ विजयासन देवीधाम में प्रतिदिन हजारों की सं या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। सीहोर, आष्टा, जावर, अहमदपुर, भंवरा, कांकडख़ेड़ा जैसे अनेक प्रसिद्ध देवी मंदिरो में दूर-दूर से लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यहां दिनभर भक्तो की दर्शन करने के लिये भीड़ उमड़ रही है। इन मंदिरो में प्रतिदिन रात्रि में आयोजित होने वाली महाआरती में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं। अनेक मंदिरो में जहां देवी जागरण हो रहे हैं वही अखण्ड रामायण के पाठ भी हो रहे हैं। सीहोर के एक दर्जन से अधिक प्राचीन देवी मंदिरो में प्रतिदिन मंदिरो में नये नये श्रंगार माता के किए जा रहे हैं। वहीं दोनो समय होने वाली आरती में सैकड़ो लोग शामिल हो रहे हैं। नगर क सभी मंदिरो में हवन, पूजन के कार्यक्रम भी चल रहे है। यहां प्राचीन मंदिरो के अलावा भी अलग से भी देवी प्रतिमाओ की स्थापना की गई है। जिनमें सीवन नदी चौराहा, पोस्ट आफिस चौराहा ओर चाणक्यपुरी में देवी प्रतिमा सुसज्जित पंडालो में स्थापना की गई है। इन पंडालो में ढोल ढमाको के साथ माता के भक्त आरती पूजन कर रहे है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved