
भोपाल। राज्य शासन द्वारा पिछले महीने नियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के लिए समर्थकों की भीड़ के साथ भोपाल पहुंच रहे हैं। वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय से पदभार ग्रहण करने के लिए संबंधित कार्यालय जाते हैं। सोमवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, , उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, स्टेट एग्रो के अध्यक्ष एदल सिंह कंषाना, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में अध्यक्ष पद पर सावन सोनकर और उपाध्यक्ष पद पर रमेश खटीक ने पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले ये सभी समर्थकों की भीड़ के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved