भोपाल। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को लेकर जो साजिश रची थी, उसमें वह सफल रही। जो बात हम बार-बार कह रहे थे कि कांग्रेस वह याचिका वापस क्यों नहीं ले लेती, जिससे पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग को नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने अपनी याचिका वापस न लेकर पंचायत चुनाव योजनाबद्ध तरीके से बाधित किया। कांग्रेस ने पहले पिछड़ा वर्ग के अरमानों पर पानी फेर दिया और अब कांग्रेस अपनी याचिका वापस लेने का ढांग कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से छल-कपट की राजनीति करती आई है। सामाजिक सदभाव को बिगाडऩे का काम कांग्रेस ने किया है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वकील ने कोर्ट में भ्रम फैलाकर ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर आघात किया। उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रक्रिया को ऑन प्रोसेस किया, लेकिन कांग्रेस ने छलकपट कर चुनाव को बाधित किया। पंचायत चुनाव को लेकर जो भी विपरीत स्थितियां बनीं, उसके लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार है।
Share:
मंत्रालय में कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे अफसर मुख्यमंत्री ने कहा जिलों के अफसरों के दौरों की मंत्रालयें से करें निगरानी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अधिकारी-कर्मचारियों की टालने, फाइल लटकाने और आलस भरी मानसिकता बदलने की जरूरत है। मंत्रालय में कार्य-क्षमता बढ़ाने के लिए निरीक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक […]
सेम हॉस्पिटल में एक माह तक समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रायसेन। जिले में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों का कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा सहित पॉच चिकित्सकों के दल द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं होने […]
मां -पिता की इकलौती संतान था चौथी कक्षा में पढऩे वाला मृतक भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित जोन वन में विशाल मेगाामार्ट के बेसमेंट में रविवार शाम छिपा-छिपी खेल रहा दस साल का मासूम नाले में गिर गया। जहां पहले से करंट था, इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डीपी […]
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने लिया निर्णय, निजी निवेशकों को 99 साल के लिए मिलेगी जमीन गरीबों का सरकार योजनाओं के तहत मुफ्त में होगा इलाज, आम लोगों को चुकानी होगी कीमत भोपाल। प्रदेश में अब सरकार और प्रायवेट लोगों की भागीदारी से पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं। इसके लिकए […]