
उज्जैन। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आज टावर भारी भीड़ थी और बड़ी संख्या में लोग पुष्पांजलि करने पहुँचे थे। अजा वर्ग के अलावा भाजपा कांगे्रस के नेता बड़ी संख्या में यहाँ दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि उज्जैन अजा बाहुल्य क्षेत्र है इसलिए राजनैतिक दल भी विशेष रूप से पहुँचे। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आज नगर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुबह फ्रीगंज टॉवर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुबह चल समारोह भी निकला। देशभर में आज संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती मनाई जा रही है।
आज सुबह से ही टॉवर चौक स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर विभिन्न संगठनों तथा राजनैतिक दलों द्वारा माल्यार्पण किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सुबह माल्यार्पण करने पहुंचे। विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, अनिल जैन कालूहेड़ा, राजेन्द्र भारती, आजम शेख, जगदीश पांचाल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अजा कांग्रेस ने भी पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सुबह चल समारोह भी निकला। चलसमारोह में अम्बेडकर की आकर्षक झांकी भी शामिल थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved