
इंदौर। महिला न घर के अंदर सुरक्षित है और न ही पुलिस कैंपस में। एक महिला को उसके पति ने गर्म चिमटे से दाग दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह फोन पर बड़ी बहन से बात कर रही थी। वहीं एक महिला के साथ पुलिस थाने के बाहर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज हुए हैं।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि कैलोद कांकड़ की रहने वाली आरती अग्रवाल की शिकायत पर उसके पति राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरती का आरोप है कि पति राहुल ने बेटे को पैसे देकर दुकान पर सामान लेने भेज दिया और फिर मारपीट करते हुए गर्म चिमटे से जगह-जगह दाग दिया। आरती के गाल, गर्दन और कंधे पर गर्म चिमटे से दागने के निशान हैं। आरती बड़ी बहन से फोन पर बात करती थी। उसका पति इसका विरोध करता था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved