मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मोहित भारतीय (Mohit Bharatiya) ने राकंपा (NCP) नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है और केस कोई नहीं है बल्कि 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।
बता दें कि मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में भले ही सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे को जमानत मिल गई हो, किन्तु इस केस में महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों घिरे हुए हैं। यही कारण है कि उनके यह बयान अब उन्हें ही मुसीबत में डालते नजर आ रहे हैं। अब नवाब मलिक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज ने 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है जिससे नवाब की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विदित हो कि नवाब मलिक लगातार भाजपा नेता मोहित कंबोज और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई ड्रग्स केस में उनके के परिवार का कनेक्शन देखा जा रहा था, जिसके चलते 9 अक्टूबर को मोहित ने मलिक के नाम पर एक नोटिस भेजवाया था। नोटिस में कहा गया था कि बिना सबूत के बयान देना गलत है, नवाब यही नहीं रूके उन्होंने 11 अक्टूबर को फिर से उनके परिवार के खिलाफ निशाना साधा था।
अब भाजपा नेता ने नवाब मलिक के लगातार किए जा रहे बयानों पर एक्शन मोड में आते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसके अलावा उच्च न्यायालय में नवाब मलिक पर 100 करोड़ का मानहानि केस भी ठोका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved