img-fluid

Health Tips: ककड़ी है गर्मियों में बहुत फायदेमंद, जरूर करें रोज के भोजन में शामिल

March 17, 2026

नई दिल्‍ली । आम, तरबूज और लीची जैसे फलों की ही तरह एक सब्जी भी है जो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही मिलती है और वह है ककड़ी (Kakdi). हरे रंग की पतली-पतली ककड़ी गर्मियों के लिहाज से बड़े काम की सब्जी है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ ही आपको कई बीमारियों (Many diseases) से भी बचाती है. ककड़ी में पानी की मात्रा काफी अधिक (Water Content) होती है जिस वजह से गर्मी में यह डिहाइड्रेशन (Dehydration) होने से बचाती है. साथ ही ककड़ी आसानी से पच भी जाती है जिस वजह से यह डाइजेशन के लिहाज से भी फायदेमंद है.



  • मोटापा (obesity) कम करती है ककड़ी- ककड़ी में पानी के साथ ही फाइबर (Fiber) भी अधिक मात्रा में पाया जाता है और कैलोरीज बिल्कुल ना के बराबर होती है. इसलिए गर्मियों में आप खूब सारी ककड़ी खा सकते हैं. इससे आपका पेट भी भर जाएगा, जल्दी भूख भी नहीं लगेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा.

     

    डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद- ककड़ी खाने के बाद शरीर में इंसुलिन (Insulin) के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और भोजन के ग्लूकोज को तोड़ने में भी मदद करती है ककड़ी जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. लिहाजा डायबिटीज (Diabetes) के मरीज भी बिना किसी टेंशन के ककड़ी खा सकते हैं.

     

    पाचन की समस्या दूर करती है- गर्मियों में अक्सर कई लोगों को फूड पॉयजनिंग, एसिडिटी, हार्टबर्न और पाचन से जुड़ी (Digestion) अन्य बीमारियां हो जाती हैं. इसलिए इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखना जरूरी है. इसके लिए आप ककड़ी खाएं जिसकी तासीर ठंडी होती है.

     

    ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में- ककड़ी में पोटैशियम भी होता है जो हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कम करने में मदद करता है और सोडियम के हानिकारक प्रभाव को कंट्रोल करता है. इसलिए बीपी के मरीज भी ककड़ी खाकर अपनी सेहत बना सकते हैं.

    Share:

  • Skin Care Tips: गर्मियों में बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्‍या, छुटकारा दिलानें में बेहद काम आएंगी ये टिप्‍स

    Tue Mar 17 , 2026
    नई दिल्ली। डैंड्रफ (Dandruf) बालों की एक ऐसी समस्या है, जो काफी ज्यादा कॉमन है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह चेहरे और पीठ के मुंहासों (acne) जैसी स्किन की परेशानी का कारण भी बन सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने और स्कैल्प को शांत करने के लिए इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved