जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Health Tips : रोजाना इस वक्त करना चाहिए दही का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली। भारत के हर घर में दही पाया जाता है। दही का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मियों में आपको फिट रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं। हम आपको दही के ऐसे ही कुछ फायदे बताने जा रहे हैं।

दही में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, लैक्टोज, जैसे रासायनिक पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो गर्मियों में शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में दही खाने की सलाह दी जाती है। खास बात यह है कि दही का इस्तेमाल घर-घर में होता है। यानि दही आपको आपके घर में ही मिल जाएगा।

दोपहर के वक्त खाने में शामिल करें एक कटोरी दही : अगर आप दोपहर के खाने में हर दिन एक कटोरी दही का सेवन करते हैं। तो इससे आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। क्योंकि दोपहर के वक्त दही का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए दोपहर के वक्त दही जरूर खाना चाहिए।

वजन कम करने में सहायक : दही वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। दही लो फैट माना जाता है, इसके अलावा दही में हाई प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के वजन को कंट्रोल रखता है। इसलिए सभी को दही खाने की सलाह दी जाती है। खास बात यह है कि दही आप रायता और लस्सी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो देखा दोस्तों आपने गर्मियों में दही का सेवन करने से कितने फायदे मिलते हैं।


दही से इम्यूनिटी होती है मजबूत : दही खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स पोषक तत्व पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में काम आता है। इसलिए गर्मियों के सीजन में पुरुषों को दही खाने की सलाह दी जाती है। खास बात यह है कि कई लोग दूध नहीं पी पाते हैं ऐसे में वे इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए दही का सेवन कर सकते हैं।

पाचन क्रिया होती है ठीक : दही का सेवन हर दिन करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसलिए हर दिन एक कटोरी दही खाना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि दही से पेट साफ रहता है जिससे पाचन क्रिया दिनभर दुरुस्त रहती है। इसलिए सुबह या दोपहर के वक्त दही खाने की सलाह दी जाती है।

गैस और कब्ज की परेशानी से निजात दिलाता है दही : गैस और कब्ज की समस्या आज एक आम बात हो गई है। लेकिन इस परेशानी को दूर करने में दही बहुत सहायक माना जाता है। क्योंकि दही में गैस और कब्ज को दूर करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसलिए हर दिन खाने के साथ दही खाना अच्छा माना जाता है।


ब्लड प्रेशर है नियंत्रित करता है दही : ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दही में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है वह दही का सेवन कर सकते हैं।

हेल्थ रहती है मजबूत : गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करना पुरुषों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार दही से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा दही से पुरुषों की हेल्थ भी मजबूत रहती है। जबकि दही कई बीमारियों से भी हमें दूर रखता है। इसलिए पुरुषों को दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

दही खाने से तनाव भी होता है कम : भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल में हम अपनी सेहत को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। जिससे अक्सर तनाव होने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही का सेवन करने से तनाव से बचा जा सकता है। दही तनाव कम करने में सहायक माना जाता है। क्योंकि दही खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिससे थकान नहीं होती और तनाव भी नहीं होता है। इसलिए जो लोग ज्यादा काम करते हैं उन्हें दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Share:

Next Post

ईसीएलजीएस 4.0 के तहत कम ब्याज दर पर 2 करोड़ रुपये तक मिलेगा लोन

Sun May 30 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 4.0 का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तहत, अस्पतालों, नर्सिंग होम (nursing home), क्लीनिक (Clinic), मेडिकल कॉलेजों को ऑन साइट ऑक्सीजन (On site oxygen) उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 2 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस […]