बड़ी खबर व्‍यापार

चालू वित्त वर्ष 2020-21 के दिसम्बर माह में लगातार तीसरे महीने निर्यात में गिरावट

मुम्बई। चालू वित्त वर्ष 2020- 21 के अक्टूबर माह से साल के आखिरी महीने दिसम्बर तक देश के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। दिसम्बर 2020 में यह 0.8 फीसदी गिरावट के साथ 26.89 अरब डॉलर रहा।

केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोलियम, लेदर और मेराइन प्रॉडक्ट्स का निर्यात ज्यादा घटने से कुल निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।

निर्यात घटने और आयात बढ़ने से दिसम्बर में देश का व्यापार घाटा (ट्रेड डिफिसिट) बढ़कर 15.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गत वर्ष यानी, दिसम्बर 2019 में देश से 27.11 अरब डॉलर का निर्यात और 39.5 अरब डॉलर का आयात हुआ था। नवम्बर 2020 में देश के निर्यात में 8.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

Share:

Next Post

टीवीएस मोटर की दिसम्बर माह में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा

Sat Jan 2 , 2021
मुम्बई। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस की दिसम्बर में दोपहिया बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 2,58,239 इकाई पर पहुंच गई। गत वर्ष के दिसम्बर में यह आंकड़ा 2,15,619 इकाई रहा था।  घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री दिसम्बर 2020 में बढ़कर 1,76,912 इकाई पर पहुंच गई।दिसम्बर, 2019 में कंपनी ने […]