img-fluid

चक्रवाती तूफान की चेतावनी…… देश के कई हिस्सों में होगी मूसलाधार बारिश

May 30, 2026

नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) अभी पूरी तरह से भारत के विभिन्न हिसों में फैला भी नहीं है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सावधान करने वाली चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील होने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-west Monsoon) की उत्तरी सीमा मजबूती से आगे बढ़ रही है और अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में भयंकर चक्रवाती आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक लोगों तो उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट देखी जाएगी।


  • मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य के लिए आज का दिन काफी संवेदनशील होने जा रहा है। पश्चिमी यूपी में 80 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज यहां 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज तूफान और ओले गिरने की आशंका है। 30 मई को भी पूरे यूपी में 50-60 किमी/घंटे की हवाएं चलेंगी। 31 मई को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है।

    आईएमडी का कहना है कि आज दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आने, ओले गिरने और भारी बारिश का अलर्ट है। 30 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी।

    बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
    बिहार में कुछ जगहों पर आज भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही आज राज्य में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। 30 मई को भी 50-60 किमी/घंटे का अंधड़ चलेगा, जबकि 31 मई और 1 जून को हल्की से मध्यम बारिश होगी। आज से लेकर 31 मई के दौरान झारखंड में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना है। 1 से 3 जून के बीच भी राज्य में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ती रहेंगी।

    पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
    उत्तराखंड में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है। 30 मई तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पहाड़ों पर हो रही इस हलचल से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं पहुंचेंगी, जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

    ओले गिरने और भारी बारिश की चेतावनी
    मौसम विभाग ने कहा है कि आज आज पूर्वी मध्य प्रदेश में लू का आखिरी असर रहेगा। मौसम विभाग ने आज और कल पूरे मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। आज से लेकर 31 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की आशंका है, जिससे गर्मी का असर कम होगा। 1 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

    Share:

  • पुणे : ऑपरेशन सिंदूर ने बताया भारत उकसावे का जवाब कैसे देता है, पासिंग-आउट परेड में बोले सेना प्रमुख

    Sat May 30 , 2026
    पुणे. पुणे (Pune) के खडकवासला स्थित एनडीए (NDA) में 150वें कोर्स की पासिंग-आउट परेड (Passing-Out Parade) की समीक्षा जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) ने की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने यह साबित कर दिया कि जब राष्ट्र की इच्छाशक्ति सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त होती है, तो भारत उकसावे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved