img-fluid

रोमांच से भरा है बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की ‘डेंजरस’ का ट्रेलर

August 07, 2020
अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की वेब सीरीज ‘डेंजरस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘अलोन’ के पांच साल बाद दोनों एक साथ दिखाई देंगे। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी को चार साल हो चुके हैं। अब दोनों डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए पहली बार स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। बिपाशा बसु और अभिनेता करण एस. ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को ‘डेंजरस’ का ट्रेलर लिंक शेयर किया। फिल्म के ट्रेलर को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है। वेब सीरीज का ट्रेलर रोमांच और थ्रिलर से भरा हुआ है।
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ट्विटर पर ‘डेंजरस’ का ट्रेलर का लिंक शेयर कर लिखा-‘परेशान पति अपनी लापता पत्नी की तलाश में, क्या वह उसे खोज पाएगा या कुछ ‘डेंजरस’ छिपे हुए रहस्यों को उजागर करेगा? 14 अगस्त को पता करें एमएक्स प्लेयर पर।’
‘डेंजरस’ का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है। इसमें बिपाशा और करण के साथ सुयश राय, सोनाली राउत, नताशा सूरी और नितिन अरोड़ा है। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा है और इसका निर्माण उन्होंने मीका सिंह के साथ मिलकर किया है। ‘डेंजरस’ एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा है। ‘डेंजरस’ की कहानी एक बिजनेसमैन (करण) की है जिसकी जिदंगी तब बदल जाता है जब उसकी पत्नी अचानक लापता हो जाती है। इसके बाद वो पुलिस के साथ इस केस को सुलझाने में लग जाता है जहां उसे पता चलता है कि इस मामले को उसकी एक्स गर्लफ्रेंड (बिपाशा) सुलझाएगी जो एक पुलिस असफर है। इस दौरान उन्हें कई डेंजरस राज पता चलता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। वह अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल में अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 143 दिन बाद घर से बाहर निकली थी। इसकी जानकारी खुद बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मास्क पहने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी।
बिपाशा और करण को आखिरी बार 2015 की रिलीज हुई फिल्म अलोन में देखा गया था और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री प्रशंसकों के बीच काफी हिट रही थी। साल 2016 में बिपाशा ने अभिनेता करण ग्रोवर से शादी कर ली। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड मिला था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई, जिसमें राज, बरसात, ओमकारा, धूम 2, रेस, दम मारो दम, अलोन आदि शामिल हैं।

Share:

  • बिग बॉस फेम आसिम रियाज पर बाइक सवारों ने किया हमला, आईं गंभीर चोटें

    Fri Aug 7 , 2020
    बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज पर बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जब वह सड़कों पर साइकिल चला रहे थे। आसिम को काफी चोटें आई है। आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मैं साइकिल चला रहा था। मेरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved