img-fluid

खरगोन में सराफा कारोबारी की बहू लापता, अपहरण की आशंका, लाखों के गहने और नकदी ले जाने की चर्चा

October 17, 2026

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन शहर (Khargone City) में एक सराफा कारोबारी (Businessman) की बहू (Daughter in law) के लापता होने का मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके टैगोर पार्क में रहने वाली महिला के अचानक गायब होने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। मायके पक्ष, रिश्तेदारों और सहेलियों से जानकारी लेने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शहर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में महिला शहर के ही सराफा कारोबारी नरेंद्र सराफ के साथ जाती हुई दिखाई दी है। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने इंदौर और राजस्थान के जयपुर तक पड़ताल की है।

नरेंद्र सराफ पर अपहरण का शक, पति की शिकायत पर केस दर्ज
खरगोन कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि पुलिस को टैगोर पार्क क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें महिला को नरेंद्र सराफ के साथ जाते देखा गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, महिला के पति की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पति और परिजनों ने आशंका जताई है कि नरेंद्र सराफ महिला को अपने साथ ले गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, अपहरण से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


  • लाखों के गहने और नकदी ले जाने की भी चर्चा
    महिला के लापता होने के साथ ही यह चर्चा भी सामने आई है कि वह अपने साथ बड़ी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर गई है। हालांकि, थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जेवरात और नकदी ले जाने के संबंध में कोई लिखित शिकायत आधिकारिक तौर पर प्राप्त नहीं हुई है।

    पुलिस का कहना है कि महिला और परिजनों के बयान दर्ज करने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसलिए नकदी और जेवरात ले जाने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    इंदौर और जयपुर में भी तलाश, कई ठिकानों पर दबिश
    मामले की जांच के लिए खरगोन पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती सुरागों के आधार पर पुलिस की टीमें इंदौर और राजस्थान के जयपुर तक छानबीन कर चुकी हैं। इसके अलावा अन्य संभावित स्थानों पर भी पुलिस दल भेजे गए हैं।

    पुलिस का प्रयास है कि महिला का जल्द पता लगाया जाए और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल महिला के लापता होने के मामले में जांच जारी है।

    Share:

  • न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव, बुमराह सिर्फ टेस्ट खेलेंगे; आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान

    Sat Oct 17 , 2026
    नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के चयन में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों (Test matches) वाले इस दौरे पर तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved