img-fluid

शहर में दो दिन में 10 डिग्री से ज्यादा बढ़ा दिन का तापमान

January 29, 2023

  • रात का पारा भी बढ़ा, सामान्य से 5 डिग्री ऊपर, ठंड का असर हुआ कम

इन्दौर (Indore)। शहर में तापमान में रोज बदलाव नजर आ रहे हैं। तीन दिन पहले जहां तापमान (temperature) में अचानक गिरावट आई थी, वहीं इसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है, वहीं रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग (weather department) की माने तो परसों से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जो दो-तीन दिन बनी रहेगी।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र (airport weather station) के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसों से 6.2 डिग्री ज्यादा था, वहीं 26 जनवरी को दर्ज 17.8 से 10.6 डिग्री ज्यादा था। यानी दो दिनों में ही दिन के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 और परसों रात की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड का असर कम रहा और लोगों को ठंड की चुभन से राहत मिली है।


हवा की दिशा बदलने से बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार कल से हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी है और इनकी अधिकतम गति 16 किलोमीटर तक पहुंची है। आज सुबह भी हवाओं की अधिकतम गति 10 किलोमीटर तक रिकार्ड की गई। हवाओं की दिशा उत्तरी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार रात से तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी, जो 2 फरवरी तक देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

एक नजर पिछले एक हफ्ते के तापमान पर तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 28.5 12
22 25.6 13.6
23 27.5 12.9
24 26.3 14.6
25 22.6 13.5
26 17.8 14.9
27 22.2 13.8
28 28.4 15.6
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

Share:

  • गिरते रुपये के बीच पाकिस्तान में तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका, पेट्रोल पंपों पर टूटी भीड़

    Sun Jan 29 , 2023
    इस्लामाबाद। आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के हालात बदतर होते जा रहे हैं। रोजमर्रा से लेकर खाने-पीने की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। लोगों को आटा-दाल तक के इंतजाम के लिए सोचना पड़ रहा है। इस बीच देश में पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफे की अफवाह ने हालात और भी खराब कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved