
देहरादून। उत्तराखंड (uttarakhand) में हिमस्खलन (avalanche) की चपेट में आए 7 और पर्वतारोहियों (climbers) के शव (bodies) बरामद कर लिए गए हैं। इन्हें मिलाकर मृत पर्वतारोहियों की संख्या 26 हो गई है। लगभग 3 दिन पहले पर्वतारोहियों का एक दल 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आए बर्फीले तूफान की चपेट में फंस गया था। हादसे में अब भी कुछ पर्वतारोही (climber) लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
जिला मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला ने बताया कि शवों के पहचान का काम जारी है। मौसम को देखते हुए आगे और बॉडी को रिकवर किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved