जबलपुर। मुंबई से अपने परिवार के साथ जबलपुर के भेड़ाघाट (Bhedaghat of Jabalpur) घूमने के लिए आई महिला सेल्फी लेते समय शुक्रवार की दोपहर हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद से रेस्क्यू टीम ने नर्मदा नदी (Narmada river) में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दूसरे दिन सुबह महिला का शव बरामद हुआ।
बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मुम्बई घाट कोपर निवासी रिद्धि पिछडिय़ा उम्र 22 वर्ष अपने होने वाले पति राज सोनी, सास हंसा सोनी और ससुर अरविंद सोनी के साथ शुक्रवार को तिलवारा थाना क्षेत्र न्यू भेड़ाघाट घूमने आई थी। न्यू भेड़ाघाट घूमने के दौरान रिद्धि ने मोबाइल फोन से होने वाली सास हंसा के साथ सेल्फी लेने के लिए कहा, 49 वर्षीय हंसा और रिद्धि पत्थरों के बीच खड़ी हुई थी, तभी दोनों का बेलेंस बिगड़ा और दोनों नदी में गिर गईं। दुर्घटना के कुछ देर बाद गोताखोरों के द्वारा हंसा सोनी की लाश नदी से निकाली गई थी, जबकि रिद्धि पानी के तेज बहाव में बह गई। रेस्क्यू टीम ने शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू की, जिसमे रिद्धि की लाश स्वर्गदारी के पास से बरामद की गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शाम को मुम्बई से आये रिद्धि के परिजनों को उसका शव सौंप दिया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved