img-fluid

मामूली बात पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

June 06, 2022

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत विगत दिनों एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चले बुजुर्ग को घर में घुस कर हमला कर दिया। जिसमें में बुजुर्ग के हांथ, पैर और गर्दन में चोट आई है। जिसकी शिकायत बुजुर्ग द्वारा पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोनपुर निवासी पीडि़त बुजुर्ग राजेन्द्र झारिया 63 ने जानकारी देते हुए बताया की वह विगत दिनों सुबह अपने घर में था। तभी उसके गांव का ही रहने वाला सुधीर साहू आया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गालौज करने लगा। जब बुजुर्ग ने गाली देने से मना किया तो सुधीर साहू ने उसके ऊपर लात घूसों से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग को हांथ पैरों और गर्दन में गम्भीर चोट आई है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तब बुजुर्ग की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Share:

  • सस्पेंड होमगार्ड कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Mon Jun 6 , 2022
    जबलपुर। हत्या के एक मामले में सस्पेंड चल रहे एक होमगार्ड कर्मी ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सस्पेंड होने के बाद से ही वह तनाव में था। मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने मर्ग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved