जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

सस्पेंड होमगार्ड कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर। हत्या के एक मामले में सस्पेंड चल रहे एक होमगार्ड कर्मी ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सस्पेंड होने के बाद से ही वह तनाव में था। मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार की शाम करीब 5:30 बजे घाना के गोकुलनगरी में रहने वाले राजकुमार पासी 38 जो की होमगार्ड में कर्मी था, उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 2019 मेें घाना में हुए एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में संलिप्ता पाए जाने के चलते वह तीन वर्षों से सस्पेंड चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

Next Post

थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने रात भर एसपी ने किया निरीक्षण

Mon Jun 6 , 2022
रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक सिहोरा, खितौला, गोसलपुर का किया औचक निरीक्षण जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीती रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक थाना सिहोरा, खितौला, गोसलपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुये औचक थाना सिहोरा, खितोला, गोसलपुर पहुंचे। थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे, थाना […]