बड़ी खबर

अपडेट : भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के करीब पहुंची

नई दिल्‍ली । भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी एक लाख के करीब पहुंची है। पिछले 24 घंटे में देश में एक बार 80 हजार से अधिर कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में इसी अवधि में 1095 लोगों की मौत हुई जबकि 81,484 नए मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 63,94,069 हो गई है। इसमें एक्टिव केस अभी 9,42,217 हैं। वहीं, 53,52,078 लोगों ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 99,773 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में अब तक कोरोने के लिए 7,67,17,728 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें कल यानी गुरुवार को ही 10,97,947 सैंपल की जांच की गई।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद आठ महीने में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 63 लाख के पार हो गई है। इसमें सिर्फ सितंबर में ही 26,21,418 मामले सामने आये हैं और यह कुल संख्या का 41.53 प्रतिशत है।

सितंबर में कोविड-19 के 33,390 मरीजों की मौत भी हुई, जो अब तक इस महामारी से हुई कुल मौतों का करीब 33.84 प्रतिशत है। सितंबर में 24,33,319 मरीज इस रोग से उबरे, जो देश में अब तक संक्रमण मुक्त हुए कुल 52,73,201 मरीजों का करीब 46.15 प्रतिशत है। फिलहाल कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.56 प्रतिशत रह गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चले गए थे। संक्रमितों की संख्या 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गयी, जबकि 28 सितंबर को कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे।

वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,00,922 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,59,006 है। वहीं 11,04,426 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 37,056 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 2,07,620 गई है। यहां पर अब तक 8,972 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,70,678 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 27,558 है।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। यहां 3037 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 40 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 82 हजार 752 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 26,738 है। वहीं 2,50,613 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,401 लोगों की जान जा चुकी है।

Share:

Next Post

सुशांत केस में धारा 302 जोड़ सकती है सीबीआई, पिठानी, नीरज बनेंगे सरकारी गवाह

Fri Oct 2 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जल्द ही आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) को जोड़ सकती है। सुशांत की मौत की जांच कर रही सीबीआई को एम्‍स ने विसरा रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट को देखने के बाद सीबीआई अपनी जांच आगे बढ़ाने जा रही है। खबर है […]